असद खान बन गए अथर्व त्यागी किया धर्म परिवर्तन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सागर
एक युवक ने मुस्लिम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म अपना लिया है। धर्म बदलने से पहले युवक का नाम असद खान था, लेकिन धर्म बदलकर युवक ने यूपी के बनारस में जाकर पूरे विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म में वापसी की। उसने अस्सी घाट पर विधि विधान से पंच गव्य स्नान, फिर गंगा स्नान कर पवित्रीकरण किया। इसके बाद युवक का मुंडन कर, हवन पूजन कराया गया और फिर उसने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और शिवलिंग पर अभिषेक कर हवन पूजन किया। वह शाम को गंगा आरती में भी शामिल हुआ और भंडारे के साथ उसकी वैदिक विधि विधान से घर वापसी हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें