नए एसपी अनुराग सुजानिया का सख्त संदेश — पीड़ित को न्याय, अपराधियों पर कार्रवाई और सागर में सुधरेगी कानून व्यवस्था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सागर। सागर जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रेस वार्ता में जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी और आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी श्री सुजानिया ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसे पूरी जवाबदेही के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों द्वारा दी गई सूचनाओं और शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, सड़कों पर बढ़ती अव्यवस्था रोकने तथा चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम हो सके।
नवागत एसपी के सख्त और स्पष्ट रुख के बाद अब शहरवासियों की नजर इस बात पर है कि सागर की कानून व्यवस्था में आने वाले दिनों में कितना बदलाव देखने को मिलता है।

Leave a Comment

और पढ़ें