सागर
दिनांक 27.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धर्माश्री डॉ. अंबेडकर वार्ड, सागर के पास दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए निम्न आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया—
गजेन्द्र उर्फ राजेन्द्र बंसल पिता लक्ष्मण बंसल, उम्र 39 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड, सागर
कुलदीप पिता किशन राज, उम्र 20 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड, सागर
रोहित पिता नठे अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड, सागर
श्यामलाल पिता हल्लू अहिरवार, उम्र 36 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड, सागर
आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं ₹2,175/- नगद जप्त कर थाना मोतीनगर पर धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*सट्टा अंक पर्ची लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई*
इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा 05 अलग-अलग स्थानों पर मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर सट्टा अंक पर्ची पर दांव लगाने वाले निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
मिठ्ठू उर्फ तेजराम पिता स्व. काशीराम विश्वकर्मा, उम्र 44 वर्ष, निवासी बल्लभनगर वार्ड, सागर (भोपाल रोड मरघटा के पास)
राहुल पिता रामचरण पटैल, उम्र 35 वर्ष, निवासी बाहुबली कॉलोनी, सागर (बड़ी माता मंदिर के पीछे, बल्लभनगर)
अभिषेक पिता अरुण रावत, उम्र 41 वर्ष, निवासी मोहननगर वार्ड, सागर (दुलारी बाई मंदिर के पीछे, चमेली चौक)
पूरन पिता शंकर अहिरवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी बड़ा करीला, संत रविदास वार्ड, सागर (भाग्योदय अस्पताल के सामने)
शुभम पिता सुनील कुमार जैन, उम्र 20 वर्ष, निवासी रविशंकर वार्ड, सागर (कचरा घर के पास, केशवगंज वार्ड)
आरोपियों के कब्जे से सट्टा अंक पर्ची, रोड पेन एवं लगभग ₹5,500/- नगद जप्त कर मौके की विधिवत कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।










