संवाददाता । सागर
तीन दिन बाद शुरू होने वाले शारदेय नवरात्र पर्व पर विराजमान देवी प्रतिमा के पंडाल सड़क पर ना लगाए जाए । यदि ट्रैफिक में व्यवधान हुआ तो संबंधित टेंट व्यवसाय पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश मकरोनिया नगर पालिका सीएमओ पवन शर्मा ने दिए हैं। श्री शर्मा ने बताया मुख्य सड़क हो या कॉलोनी की सड़क जहां भी देवी प्रतिमा विराजमान हो रही है वहां टेंट इस तरह से लगाए जाएं कि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्राय देखने में आता है सड़क पर टेंट लगा होने के कारण रोड जाम होता है जिससे आकस्मिक सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। इस बीच यदि किसी मरीज को ले जा रही एंबुलेंस फस जाए तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
CMO शर्मा ने सड़क पर टेंट लगाने वाले टेंट व्यवसाईयों को चेताया है कि यदि ट्रैफिक अनकंट्रोल हुआ तो संबंध टेंट वाले पर टेंट जपती सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।
श्री शर्मा ने कहा नवरात्र महोत्सव सभी मनाए लेकिन यह भी ध्यान रखें कि बिजली चोरी ना हो और पंडाल के कारण ट्रैफिक में कोई व्यवधान ना आए। श्री शर्मा ने कहा नवरात्रि की पूर्व संध्या पर क्षेत्र में इस बात की निगरानी के लिए उड़न दस्ता गठित किए जाएंगे।










