108 रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार ने नवग्रह मंडपम घाट पर गंगा आरती में शामिल होकर पूजन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*गंगा आरती में शामिल महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों सहित अनेक भक्तों ने धर्मलाभ के साथ संत सानिध्य आशीर्वाद प्राप्त किया*

सागर

श्री श्री 108 रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार के परम सानिध्य में सोमवार को लाखा बंजारा झील किनारे जल गंगा आरती का भव्य दिव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। नवग्रह मंडपम के पास आकर्षक साज सज्जा के साथ आरती के अलौकिक आयोजन के दौरान श्री श्री रावतपुरा सरकार ने सर्वप्रथम चकराघाट पर पहुंचकर माँ शीतला के दर्शन किये और विट्ठल मंदिर सहित मंदिरो की श्रंखला के दर्शन किये। घाटों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बरेदी, बधाई आदि नृत्य से महाराज जी का स्वागत किया गया। डमरूदल शानदार ओजपूर्ण ध्वनि के साथ रावतपुरा सरकार नवग्रह मंडपम के पास पहुँचे यहां छतरीयों पर नौरता और रास नृत्य देखकर खुशी व्यक्त की और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने संत महंतों, जनप्रतिनिधियों और निगमायुक्त के साथ गंगा आरती मंच पर पहुंचकर विधिविधान से पूजन किया और इसके पश्चात नाव में सवार होकर गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु नागरिक बड़ी संख्या में इस गंगा आरती में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने और संतों का सानिध्य आशीर्वाद प्राप्त करने पहुँचे। और अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, जलस्रोतों की सुरक्षा, साफ-सफाई के प्रति जागरूक होकर अपने गौरवशाली इतिहास व पर्यावरण के संरक्षण में सहयोगी बनने हेतु जागरूक हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने व स्वच्छता के प्रति जन-जागरुकता लाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक  राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार को लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट पर आयोजित की जा रही गंगा आरती में बड़ी संख्या में नागरिक महिलाएं बच्चे, युवा, बुजुर्ग श्रद्धा के साथ सभी शामिल होकर धर्म लाभ लिया, बारिश के दौरान गंगा आरती में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए पंडाल लगाकर आरती की व्यवस्था की गई। केला, पेड़ा आदि प्रसादी वितरण और आतिशबाजी भी की गई। स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा चकराघाट पर किए गये सौन्दर्यीकरण के कार्यों के कारण यह ऐतिहासिक स्थल नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

गंगा आरती में रावतपुरा सरकार के साथ महंतवृंद, उनके सेवकगण सेवादार, निगमायुक्त  राजकुमार खत्री, श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन, श्रीमती प्रतिभा चौबे, विभिन्न पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागरिक शामिल हुए।

*गंगा आरती में मुख्य यजमान बन सकते हैं नागरिकजन*-
गंगा आरती के अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने अपने परिवार सहित यजमान बनकर आरती की और धर्मलाभ लिया । सागर की ऐतिहासिक धरोहर लाखा बंजारा झील किनारे यह अद्भुत आयोजन नागरिकों को झील से जोड़ रहा है। शहर के जो भी सम्माननीय नागरिकजन यजमान बनना चाहते हैं वे गंगा आरती के 30 मिनट पहले आरती स्थल पर श्री अंकित दीक्षित या पुजारीजन से चकराघाट पर संपर्क कर यजमान बन सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें