रिपोर्टर:: शिंभू सिंह शेखावत
(माचाड़ीअलवर):- रैणी थाना क्षेत्र के भणकपुरा गांव में सोमवार को एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार भणकपुरा निवासी रतनलाल (41 वर्ष) बिजली लाइन जोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसके दोनों हाथ और कमर बुरी तरह झुलस गए।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार रतनलाल का उपचार जारी है तथा उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली संबंधी कार्यों के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।









