बांदरी पुलिस का जुआ फड़ पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार
सबहेड:
सागर
सागर जिले की बांदरी पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गीदा में जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹56,010 नकद, 52 ताश के पत्ते, 3 मोटरसाइकिल, 5 एंड्रॉयड मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल जब्त किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पानी की टंकी के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उपाध्याय, उदय सिंह बघेल, रामनरेश तिवारी, अशोक चढ़ार, राजेन्द्र उर्फ ओमनारायण अहिरवार, भगवान सिंह दांगी, नत्थू अहिरवार और अनिल अहिरवार शामिल हैं। सभी के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।










