मां के भरोसे को बेटे ने तोड़ा, जेवर और नकदी चोरी कर पहुंचा सलाखों के पीछे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरी/सागर

देवरी पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ₹7.57 लाख मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया है। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि फरियादिया का पुत्र शुभम रैकवार निकला।
पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को फरियादिया अपने पति के इलाज के लिए सागर गई थीं। अगले दिन घर के ताले टूटे मिले और सोने-चांदी के आभूषणों सहित ₹1 लाख नकद गायब थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर शुभम रैकवार को संदेही मानकर पूछताछ की। आरोपी ने अंततः चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवर और ₹1 लाख नकद सहित कुल ₹7,57,500 का मशरूका बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरिराम मानकर एवं देवरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी करीबी क्यों न हो, कानून की गिरफ्त से बच नहीं सकता।

Leave a Comment

और पढ़ें