जिला बदर अपराधी 15 लीटर अमानक शराब के साथ गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सागर
थाना मोतीनगर पुलिस ने जिला बदर किए गए एक आदतन अपराधी को 15 लीटर अमानक शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला दण्डाधिकारी के निष्कासन आदेश का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में पाया गया।
पुलिस के अनुसार काकागंज वार्ड निवासी नीरज कोरी को मुखबिर की सूचना पर मरघटा क्षेत्र से पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के कुप्पे में रखी लगभग 15 लीटर अमानक शराब बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी जिला बदर आदेश के बावजूद सागर जिले की सीमा में मौजूद था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उप निरीक्षक लोकेश पटेल, एएसआई सेलवेस्टर पन्ना सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें