रिपोर्टर:: (शिंभू सिंह शेखावत )
नीमकाथाना नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) रणजीत सिंह का नवाचार आमजन के लिए राहतभरा साबित हो रहा है। शहरवासियों की साफ़-सफ़ाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों का अब तेजी से निस्तारण किया जा रहा है।
इसी क्रम में रावजी का मोहल्ला, वार्ड नंबर 13 स्थित मस्जिद के पास रोड लाइट खराब होने की शिकायत नगरपालिका ईओ रणजीत सिंह को दी गई। शिकायत मिलने के बाद ईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देकर रोड लाइट को ठीक करवाया।
रोड लाइट के सुचारू होने से वार्डवासियों को रात के समय होने वाली परेशानी से राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने शिकायत के त्वरित समाधान पर नगरपालिका प्रशासन और ईओ रणजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। नगरपालिका की इस पहल से आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो रहा है तथा शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।









