पाली पुलिस की नकबजनी की वारदातों का किया पर्दाफाश,दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर:-( शिंभू सिंह शेखावत)
पाली पुलिस द्वारा पुलिस थाना गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देश से टीमों का गठन किया गया टीम द्वारा अथक प्रयास कर आरोपियों को गिरफ्तार किया,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस थाना गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए सोने चांदी के जेवरात नकदी सहित माल मसरूका बरामद किया गया

गिरफ्तार आरोपियों ने गुड़ा एंदला सहित सदर थाना, पाली, रोहट ,रानी ,तखतगढ़ क्षेत्र में अनेक चोरी और नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया ,इन आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं पुलिस द्वारा अन्य सहयोगी आरोपियों की तलाश की जा रही और मामले में अनुसंधान जारी है

Leave a Comment

और पढ़ें