भोपाल/सागर
भोपाल में 56वें एमपी पेडीकॉन 2025 (मध्यप्रदेश स्टेट पीडियाट्रिक कॉन्फ्रेंस) का आयोजन अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायक एवं विद्वत वातावरण में होटल सायाजी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सागर की प्रसिद्ध लेखिका डॉ. वंदना गुप्ता द्वारा रचित बाल साहित्य पुस्तक ‘डॉली की कहानियाँ’ का भव्य एवं गरिमामय विमोचन कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रमुख अतिथियों के द्वारा सम्पन्न हुआ।जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष (2025) डॉ. बसंत खलतकर (नागपुर),राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी (2025) डॉ. योगेश पारिख,राष्ट्रीय अध्यक्ष-इलेक्ट (2026) डॉ. नीलम मोहन (गुड़गांव),राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल-इलेक्ट (2026) डॉ. रुचिरा गुप्ता (नोएडा),राष्ट्रीय अध्यक्ष-इलेक्ट (2027) डॉ. एम. सिंगारवेलु (चेन्नई),पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सी. पी. बंसल (ग्वालियर), एमपी स्टेट आईएपी प्रेसिडेंट डॉ. महेश माहेश्वरी(भोपाल),एमपी स्टेट प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. राजीव सिंघवी( 2026),स्टेट जनरल सेक्रेटरी डॉ. दिनेश मेखले,ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. राकेश चुकेजा,
राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव मेंबर्स डॉ. पंकज शुक्ला, डॉ. सुशील राठी,डॉ वी पी गोस्वामी (इंदौर),ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ गुफरान अहमद,डॉ लालिश झावर व डॉ राजेश टिक्कस तथा डॉ अम्बर कुमार उपस्थित थे।
‘डॉली की कहानियाँ’ डॉ वंदना गुप्ता सोलहवीं पुस्तक है।जिसमें संकलित सभी बाल कहानियाँ प्रेरणास्पद, संस्कारयुक्त एवं जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने वाली हैं। व्यवहारिकता , सामाजिकता,नैतिक शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण,जीव दया , स्वास्थ्य जैसे विषयों को एक रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है जो बालमन को सहज ही स्पर्श करती हैं ।ये न केवल बच्चों के लिए, बल्कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए भी एक उपयोगी मार्गदर्शक सिद्ध होगी।इस अवसर पर कॉन्फ्रेंस में उपस्थित डॉक्टर्स को डॉ वंदना की पूर्व में विमोचित पुस्तक” क्यों जरूरी है बचपन में संस्कार” भी भेट की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अनेक वरिष्ठ शिशुरोग विशेषज्ञों ने डॉ वंदना गुप्ता को पुस्तक के लिए अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रदान कीं, जिनमें प्रमुख रूप से—
डॉ. शीला बंबल(भोपाल), डॉ. रश्मि द्विवेदी(भोपाल), डॉ रामानुज गुप्ता, डॉ. विजया व्यौहार, डॉ. श्वेता आनंद, डॉ श्वेता गर्ग (नीमच),डॉ. उमेश नामदेव (शहडोल), डॉ. एम. एल. अग्निहोत्री (छतरपुर), डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. राकेश चुकेजा, डॉ. नेहा श्रीवास्तव, डॉ. गुल्फान अहमद, डॉ. अंबर कुमार, डॉ. दीपांकर सरकार, डॉ. भारती चौबे, डॉ. सुनीता लखानी, डॉ. चंद्रहास शर्मा, डॉ. अश्विनी शयाल, डॉ. सतीश मारावी, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. नरेंद्र चौबे, डॉ. पंकज पाल, डॉ. अलका झा,डॉ अनिल झा, डॉ. विद्या अग्रवाल, डॉ. राजेश टिक्कस, डॉ. उमेश पटेल, डॉ. राकेश भार्गव, डॉ. श्रुति सरकार, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. भावना ढींगरा, डॉ. राहुल खरे, डॉ. रूपेंद्र कुमार दुबे, डॉ. ए. के. उपाध्याय, डॉ. अतुल कटारिया ,डॉ गौरव खरया (दिल्ली),डॉ हेमंत द्विवेदी (इंदौर), डॉ किरणजैन,डॉ परेश जैन , डॉ किरण जैन ,राकेश मिश्र,डॉ राकेश भार्गव,डॉ अनुराधा थे।










