साइड दरकने से हुआ हादसा, तहसीलदार व खनन विभाग ने किया निरीक्षण; जनहानि नहीं
संवाददाता सीकर शिंभू सिंह शेखावत
सीकर जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित रेला माइनिंग जोन में शनिवार रात खदान की साइड अचानक दरकने से बड़ा हादसा हो गया। भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने से एक एलएनटी मशीन दब गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया।
पाटन तहसीलदार सुभाषचंद, पटवारी एवं खनन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार हादसे के समय वहां कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र को पाबंद कर दिया गया है, वहीं अवैध खनन क्षेत्र पर कार्रवाई करते हुए उसे भी बंद कराया गया है। लगातार पत्थर गिरने की आशंका के चलते मलबा हटाने का कार्य सावधानीपूर्वक किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से खदान क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।










